फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाया फंदा

इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाया फंदा

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Kangra
Kangra Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भवारना (कांगड़ा)। पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत एक इंजीनियरिंग कालेज के छात्र ने शुक्रवार को फंदा लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। युवक को भवारना अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान गांव पुढ़वा निवासी आकाश शर्मा (17) के रूप में हुई है। पुलिस थाना भवारना ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक युवक का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस टीम ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मृतक युवक के दादा की मौत का सदमा आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय पुढ़वा निवासी आकाश शर्मा हरियाणा स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज का विद्यार्थी था। वह दिवाली पर घर में अवकाश पर आया हुआ था। परिजनों द्वारा पुलिस को दिए बयान के अनुसार उसके दादा की हाल ही में मौत हो गई थी। वह अपने दादा से बहुत प्यार करता था और इसके कारण कुछ उदास रह रहा था। आकाश के पिता शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी पर चले गए और माता डिपो में राशन लेने चले गईं। इसी बीच आकाश रस्सी से फंदा लगा लिया। उसे भवारना अस्पताल लाया गया पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। एएसआई भूपिंद्र चंदेल ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed