Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   93% of applications for the 'Pyari Behna' scheme rejected

प्यारी बहना योजना के 93 फीसदी आवेदन निरस्त : परमार

Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
93% of applications for the 'Pyari Behna' scheme rejected
सुलह/पालमपुर (कांगड़ा)। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना को लेकर कांग्रेस सरकार पर महिलाओं से छल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में सरकार के लिखित जवाब के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में योजना के तहत 8,25,446 महिलाओं ने आवेदन किया। इनमें से 7,69,185 आवेदन निरस्त कर दिए गए। केवल 51,853 आवेदन स्वीकृत हुए, जबकि 4,408 लंबित हैं।
विज्ञापन


परमार ने कहा कि करीब 93 प्रतिशत आवेदन खारिज होना सरकार के महिला सशक्तीकरण के दावों की पोल खोलता है। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन लाखों महिलाओं को निराशा हाथ लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed