{"_id":"5c757c2dbdec224c164ed92c","slug":"91551203373-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांगी को हेलीकॉप्टर से भेजी जाएगी परीक्षा सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांगी को हेलीकॉप्टर से भेजी जाएगी परीक्षा सामग्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी को हेलीकॉप्टर से भेजी जाएगी परीक्षा सामग्री
प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भुंतर पहुंचाईं
दो दिन में हेलीकॉप्टर से किलाड़ पहुंचाई जाएगी सामग्री
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की छह मार्च से शुरू होने वाली दसवीं और जमा दो की वार्षिक परीक्षाओं के लिए जिला चंबा के पांगी उपमंडल को हेलीकॉप्टर से परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी। बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से शिक्षा बोर्ड ने यह फैसला लिया है। ऐसे में बोर्ड ने कुल्लू के भुंतर में दसवीं और जमा दो के प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचा दी हैं। अगले दो दिनों के अंदर यह परीक्षा सामग्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से किलाड़ पहुंचा दी जाएगी। जिला चंबा के पांगी उपमंडल में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं लेकिन, बर्फबारी के कारण रास्ते बंद होने से बोर्ड सड़क परीक्षा सामग्री पांगी नहीं पहुंचा पाएगा। इसलिए परीक्षाओं से पहले परीक्षा सामग्री को पांगी पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से पहुंचाने का फैसला लिया है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षाओं से पहले पांगी में परीक्षा सामग्री पहुंचा दी जाएगी। भुंतर से किलाड़ हेलीकॉप्टर के माध्यम से परीक्षा सामग्री भेजी जाएगी।