{"_id":"5b3fa91f4f1c1b05278b4e61","slug":"91530898719-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच करोड़ से संवरेंगे शिव और महाकाल मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच करोड़ से संवरेंगे शिव और महाकाल मंदिर
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच करोड़ से संवरेंगे शिव और महाकाल मंदिर
मंदिर न्यासियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक
मंदिरों के सौंदर्यीकरण को लेकर हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। शिव मंदिर और महाकाल मंदिर न्यास की बैठक उपायुक्त कांगड़ा एवं मंदिर आयुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दोनों मंदिरों में होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
सहायक आयुक्त एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि शिव मंदिर में विभिन्न कार्यों पर करीब दो करोड़ 80 लाख और महाकाल में करीब ढाई करोड़ की राशि व्यय की जाएगी। ऐतिहासिक शिव मंदिर में खीर गंगा घाट के समीप श्रद्धालुओं के लिए सराय और मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों कार्यों के लिए पुरातत्व विभाग से अनुमति लेने के कार्य का जिम्मा एसडीएम विकास शुक्ला को सौंपा गया है। मंदिर के बाहर स्थित खाली तालाब को भरकर मंच का रूप दिया जाएगा या फिर पुरातत्व विभाग की अनुमति पर रंगीन फव्वारों की स्थापना की जाएगी। खीर गंगा घाट की सीढ़ियों के मरम्मत कार्य के लिए पुरातत्व विभाग से दोबारा अनुमति ली जाएगी। महाकाल में सामुदायिक भवन, श्मशानघाट का जीर्णोद्धार, लंगर भवन और मंदिर के साथ लगते क्षेत्र का सौंदर्यीकरण के कार्य किए जाएंगे। मंदिर के साथ लगती खड्ड में पानी को जमा करके नोका विहार के लिए स्थान बनाया जाएगा। इस मौके पर दोनो मंदिरों के न्यासी उपस्थित रहे।
इनसेट....
भूस्खलन और अवैध कब्जों को लेकर नहीं हुई चर्चा
शिव मंदिर के एक तरफ विनबा खड्ड के किनारे पर बरसात में हो रहे भूस्खलन पर लगाम लगाने और महाकाल मंदिर के समीप किए गए अवैध कब्जों को लेकर किसी भी प्रकार की चर्चा तक नहीं हो सकी, जबकि कुछ सालों से बरसात में हो रहे भूस्लखन के चलते शिव मंदिर के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।