{"_id":"5b3d0e764f1c1b02278b47de","slug":"91530728054-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला कालेज में नहीं भरी कॉमर्स की सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला कालेज में नहीं भरी कॉमर्स की सीटें
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला कॉलेज में नहीं भरी कॉमर्स की सीटें
200 सीटों में सामान्य श्रेणी की 15 सीटें रहीं खाली
कॉलेज प्रशासन ने जारी की तीसरी कट लिस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सूबे के सबसे पुराने कॉलेज धर्मशाला में इस बार अभी तक कॉमर्स संकाय के प्रथम वर्ष की 200 सीटें नहीं भर पाई हैं। जिसके कारण कॉलेज प्रशासन को अब तीसरी कट लिस्ट जारी करनी पड़ी है। दूसरी कट लिस्ट के बाद भी सामान्य श्रेणी की 15 सीटें खाली रह गई थीं जिन्हें भरने के लिए बुुधवार को तीसरी कट लिस्ट जारी की है। इसमें अब जमा दो कक्षा में 68 प्रतिशत अंक लेने वाले छात्रों को भी दाखिल मिल जाएगा। वहीं, दूसरी ओर कला और विज्ञान संकाय की अधिकतर सीटें भर गई हैं। कुछ मेजर विषयों में आठ से दस सीटें खाली रही हैं। अगर वीरवार तक दूसरी कट लिस्ट के विद्यार्थियों से ये सीटें नहीं भरती हैं, तो वीरवार को कुछ मेजर विषयों की तीसरी कट लिस्ट जारी हो सकती है। उधर, धर्मशाला कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य मीरा वालिया ने कहा कि कॉमर्स की 15 सीटें न भरने के बाद तीसरी कट लिस्ट जारी की गई है। छात्र पांच जुलाई शाम पांच बजे तक अपनी फीस जमा कर सकते हैं।