फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ांडा में मरीजों को निशुल्क ब्रेकफास्ट

ांडा में मरीजों को निशुल्क ब्रेकफास्ट

Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
ांडा में मरीजों को निशुल्क ब्रेकफास्ट
टांडा अस्पताल में मरीजों के
विज्ञापन

तीमारदारों को मुफ्त ब्रेकफास्ट
सेवा भारती संस्था ने उपलब्ध करवाई सुविधा, कॉलेज प्राचार्य बोले-यह एक अच्छी पहल
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। टांडा मेडिकल अस्पताल रात भर अपने मरीजों के साथ आए तीमारदारों को सुबह ताजा नाश्ता मिल जाए तो इसे चमत्कार ही कहेंगे। और वह भी निशुल्क हो तो फिर तो और भी बढ़िया। जी हां, डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों को सुबह का नाश्ता निशुल्क मिलना शुरू हो गया है।

अस्पताल के गेट नंबर बारह में सुबह इन लोगों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। नाश्ते में तीमारदारों को चाय के साथ ब्रेड या बिस्कुट दिए जा रहे हैं। रात भर अपने मरीजों की सेवा में जुटे तीमारदार सुबह इन दिनों तरोताजा नाश्ता कर रहे हैं। इनके लिए यह सेवा कांगड़ा की सेवा भारती संस्था ने उपलब्ध करवाई है। आलम यह है कि रोजाना करीब पांच सौ लोग इस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। इससे पहले उन्हें सुबह चाय या फिर नाश्ते के लिए कॉलेज परिसर या फिर बाहर की दौड़ लगानी पड़ती थी। कई बार तीमारदार मरीज अकेला होने के वजह से सुबह नाश्ता नहीं कर पाते थे, लेकिन उन्हें अब अस्पताल में ही यह सुविधा सेवा भारती संस्था दे रही है। संस्था के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि संस्था ने तीमारदारों को यह सुविधा देने के लिए कॉलेज प्रशासन से संपर्क किया। कॉलेज प्रशासन ने उन्हें अनुमति दे दी। रोज संस्था के सदस्य लोगों को चाय और ब्रेड या फिर कुछ अन्य खाद्य पदार्थ वितरित कर रहे हैं। उधर, अस्पताल के एमएस डा. जीडी गुप्ता ने बताया कि रोज करीब पांच सौ लोग संस्था की ओर से दी जा रही इस सुविधा से लाभान्वित हो रहे हैं। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता समय समय पर जांची जाती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. भानु अवस्थी ने बताया कि संस्था को यह सुविधा शुरू करने की इजाजत दी गई है। यह एक अच्छी पहल है। ऐसी सेवाओं के लिए कोई और संस्थाएं आगे आना चाहती हैं तो कालेज प्रशासन नियमों के तहत विचार करेगा। एमएस डॉ. जीडी गुप्ता ने कहा कि यदि तीमारदारों को दोपहर और रात के भोजन की सुविधा देने के लिए इस तरह की संस्थाएं आवेदन करती हैं तो अस्पताल प्रशासन इस मसले पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed