फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आखरि ज्वालाजी मंदिर न्यास कब देगा श्रद्धालुओं को धर्मार्थ औषधालयकी सुविधा

आखरि ज्वालाजी मंदिर न्यास कब देगा श्रद्धालुओं को धर्मार्थ औषधालयकी सुविधा

Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
आखरि ज्वालाजी मंदिर न्यास कब देगा श्रद्धालुओं को धर्मार्थ औषधालयकी सुविधा
चौबीस वर्ष से चल रहा धर्मार्थ औषधालय बंद
विज्ञापन

ज्वालाजी मंदिर न्यास ने शुरू हुआ केंद्र
डॉक्टर की सेवानिवृत्ति के बाद लगा ताला
कपिल शर्मा
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर न्यास की 24 वर्ष से धर्मार्थ औषधालय की सुविधा 2015 में डॉ. विनोद शुक्ला की सेवानिवृत्ति के बाद से बंद हो गई है। इसके बाद श्रद्धालु मंदिर न्यास के नि:शुल्क धर्मार्थ औषधालय की सुविधा से वंचित हैं। उन्हें दवाई की सुविधा नहीं मिल रही है और न ही प्राथमिक चेकअप की। हैरत की बात है कि मंदिर में बैठे अधिकारी अपनी सुख-सुविधाओं का एसी कमरों में बैठ कर पूर्ण आनंद ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने दोबारा इस धर्मार्थ औषधालय को चलाने के लिए अभी तक कोई भी स्थायी प्रयास नहीं किया है। शहरवासियों में भी मंदिर अधिकारियों की इस सुस्त कार्यप्रणाली के प्रति रोष है। उनका कहना है कि मंदिर न्यास धर्मार्थ औषधालय की सुविधा को तुरंत शुरू करे। शहरवासियों ओंकार चंद सूद सीनियर सिटीजन का इस संदर्भ में कहना है कि मंदिर न्यास वर्षों से धर्मार्थ औषधालय की सुविधा देता रहा है। ऐसे में औषधालय बंद रहना न्याय संगत नहीं है। स्थानीय लोगों और यात्रियों को इसका फायदा जल्द मिलना चाहिए।

वहीं स्थानीय निवासी रमेश शर्मा का कहना है कि मंदिर न्यास को करोड़ों की आय हर वर्ष होती है, लेकिन श्रद्धालुओं के लिए शुरू किए गए धर्मार्थ औषधालय की सुविधा को बंद रखना मंदिर के प्रति आस्था को ठेस पहुंचाता है। जल्द इसे शुरू किया जाना चाहिए। नवरत्न का कहना है कि मंदिर न्यास श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए निशुल्क धर्मार्थ औषधालय में दवाई लेने के लिए रोजाना श्रद्धालु जाते हैं, लेकिन वहां पर ताला लटका हुआ देखकर उनके मन को ठेस पहुंचती है। इसे जल्द शुरू किया जाए। कालीदास का कहना है कि मंदिर न्यास पूर्व में धर्मार्थ औषधालय की निशुल्क सेवा को जल्द से जल्द शुरू करे। बिजतेंद्र धीमान जिला परिषद सदस्य का कहना है कि मां ज्वालाजी शक्तिपीठ आस्था का प्रतीक है। धर्मार्थ औषधालय बंद होना चिंताजनक है। चरणदास सूद समाजसेवी का कहना है कि धर्मार्थ औषधालय बंद होना मंदिर प्रशासन की नालायकी है। पूर्व सेवानिवृत्त डॉक्टर की स्वेच्छा से सेवाएं ली जा सकती हैं। इसके लिए मंदिर अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed