फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ट्रायल के लिए पपरोला पहुंचा भाप इंजन

ट्रायल के लिए पपरोला पहुंचा भाप इंजन

Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल के लिए पपरोला पहुंचा भाप इंजन
राजकुमार सूद
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। कांगड़ा घाटी रेलवे ट्रैक पर भाप इंजन की छुक-छुक के फिर से गूंजने को लेकर संशय की स्थिति है। इंजन ट्रैक पर चढ़ाई चढ़ने में सक्षम नजर नहीं आ रहा है। मंगलवार को पठानकोट से भाप इंजन को पपरोला रेलवे स्टेशन में पहुंचा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार भाप इंजन पपरोला-पठानकोट के रेलवे ट्रैक पर आने वाली चढ़ाई को चढ़ने में कमजोर साबित हो रहा है। मंगलवार को पपरोला में भाप इंजन को डीजल इंजन की सहायता से ही पहुंचाया जा सका है। दो सप्ताह पूर्व पठानकोट से नूरपुर तक भाप इंजन को लाया गया था। उसके बाद के ट्रैक पर इंजन अपने बलबूते आगे बढ़ने में सफल नहीं हो सका था। अब इस भाप इंजन को नूरपुर से डीजल इंजन के सहयोग से पपरोला तक लाया जा सका है। पूर्व में चलने वाले भाप इंजनों को डीजल इंजन आने पर बंद कर दिया गया था। कुछ वर्ष पूर्व कांगड़ा घाटी के रेलवे ट्रैक को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए भाप इंजन को ट्रायल के तौर पर ट्रैक पर चलाया गया था। लेकिन, यह प्रयोग अब तक सफल नहीं हो सका है। पिछले साल इंग्लैंड रेलवे के प्रतिनिधियों ने पपरोला पठानकोट रेलवे ट्रैक पर सफर करके भाप इंजन को पर्यटन की दृष्टि से शुरू करने की सिफारिश की थी। आगामी दिनो में भाप इंजन के ट्रायल के सफल रहने पर घाटी के पर्यटन को चार चांद लग सकते हैं। पपरोला रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रमेश ने बताया कि भाप इंजन को पपरोला में लाया गया है। इसको ट्रैक पर शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed