{"_id":"5a3aa60e4f1c1b686a8bae9e","slug":"91513793038-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारी बाली की हार से खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारी बाली की हार से खुश
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल परिवहन कर्मचारी कल्याण संघ की मासिक बैठक अध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के समस्त सदस्यों ने प्रस्ताव पास कर नई सरकार को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि सरकार पेंशन संघ के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
उन्होंने कहा कि पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के समक्ष संघ के सदस्यों ने अपनी समस्याओं को अनेक बार रखा, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ नसीब नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि संघ को अपने अधिकारों के लिए न्यायालय का दरवाजा तक खटखटाना पड़ा। उन्होंने नई सरकार के प्रस्तावित परिवहन मंत्री से आशा व्यक्त की कि वे बुढ़ापे की दहलीज पर बैठे सेवानिवृत्त कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे और समय पर पेंशन का प्रावधान करेंगे। उपस्थित कर्मचारियों ने लड्डु बांट कर जीएस बाली के हारने पर खुशी का इजहार किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस मौके पर सतीश सूद, देश राज, रवि चंद, राम सिंह, विजय कुमार, सुदर्शन कुमार, केएल पुरोहित, रमेश चंद और भूपेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे ।