फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नई टावर कंपनी बनाने के निर्णय को वापस ले प्रबंधन

नई टावर कंपनी बनाने के निर्णय को वापस ले प्रबंधन

Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
नई टावर कंपनी बनाने के निर्णय को वापस ले प्रबंधन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे बीएसएनएल अधिकारी और कर्मचारी दूसरे दिन भी काम पर नहीं लौटे। कर्मचारियों ने बुधवार को भी मांगों को लेकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी जनवरी 2017 से देय वेतनमान को जारी करने और निगम को विभाजित कर नई टावर कंपनी बनाने के निर्णय के विरोध में हड़ताल पर उतरे हैं।

देशभर में आयोजित इस दो दिवसीय हड़ताल में धर्मशाला में कर्मचारी संगठन बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन, नेशनल टेलीकॉम फेडरेशन एसएनईए एआईबीएसएनएल और अन्य संगठन के सभी सदस्यों ने सहभागिता निभाई, जो अधिकारी और कर्मचारी पहले दिन हड़ताल पर नहीं थे वे भी दूसरे दिन हड़ताल में शामिल हो गए। कर्मचारियों और अधिकारियों ने चीलगाड़ी स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एकत्रित होकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। राजस्व जिला कांगड़ा और चंबा में स्थित बीएसएनएल की सभी सेवाएं स्थगित होने के कारण जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। चंबा में विशेष रूप से काम प्रभावित हुआ है । वहीं, एनएफटीई के प्रदेशाध्यक्ष सत्येंद्र गौतम ने बताया कि निगम का वेतनमान न देने का कारण निगम का घाटे में होना तर्कसंगत नहीं है, क्योंकि यह घाटा सेवाओं के निष्पादन में किसी कमी के कारण कोई परिचालन घाटा नहीं है अपितु यह घाटा परिसंपत्तियों के अवमूल्यन के कारण है। इसमें कर्मचारियों की कोई भूमिका नहीं है। इसी तरह जब 62 हजार टॉवर को बीएसएनएल के कर्मचारी अच्छे से संभाल रहे हैं तो अलग टावर कंपनी बनाने का भी कोई औचित्य नहीं । हड़ताल में एनएफटीई के जिला सचिव सत्येंन घई, वीरेंद्र कौशल, केवल कुमार, बीएसएनएलईयू के जिलाध्यक्ष रतनेश शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, एसएनईए के संजीव दीवान, राजेश शर्मा, पंजू राम, रवि मनकोटिया, एआईबीएसएनएल के ओंकार भाटिया, सतिंद्र भराडिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed