{"_id":"5a0f20fe4f1c1b156b8b68ed","slug":"91510940926-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुंडिया में अतिक्रमण पर चलेगा डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुंडिया में अतिक्रमण पर चलेगा डंडा
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
खुंडियां (कांगड़ा)। स्थानीय बस स्टैंड में बीते दिनों बस की चपेट में आकर बच्ची की मौत की के बाद प्रशासन ने बाजार से अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने बाजार में अवैध कब्जे हटाने के लिए निशानदेही की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार लगभग पचास से अधिक दुकानदारों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा किया हुआ है। लोक निर्माण विभाग ने कई बार दुकानदारों को नोटिस भेजे, लेकिन इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। बढ़ते अतिक्रमण के कारण खुंडियां बाजार में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उधर, तहसीलदार खुंडियां पवन कुमार ने कहा कि उन्होंने हाल ही में कार्यभार संभाला है तथा हादसे में बच्ची की असमय मौत का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा कि खुंडियां बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। प्रशासन ने अवैध कब्जों की निशानदेही का काम शुरू कर दिया है। लोगों को अतिक्रमण के कारण आ रही दिक्कत से जल्द छुटकारा दिलाया जाएगा।