फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   91,352 voters will cast their vote in Baijnath assembly constituency.

Kangra News: बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में 91,352 मतदाता करेंगे मत का प्रयोग

Fri, 31 May 2024 05:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
91,352 voters will cast their vote in Baijnath assembly constituency.
बैजनाथ (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के 105 पोलिंग बूथों में 91,352 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें 48 हजार के करीब पुरुष और 43 हजार के करीब महिला मतदाता शामिल हैं। जिले की सबसे दुर्गम पंचायत बड़ा भंगाल बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में है और यहां 159 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 2014 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस के चौधरी चंद्र कुमार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र से 13,949 और भाजपा के शांता कुमार को 28,499 मत मिले थे और कुल 46,533 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था।
विज्ञापन


इसी प्रकार 2019 में 56,068 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया और भाजपा के किशन कपूर को 41934 और कांग्रेस के पवन काजल को 12,012 मत प्राप्त हुए थे और भाजपा की 29,922 मतों की बढ़त पूरे प्रदेश में दुसरे स्थान पर रही थी। वहीं, 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के किशोरी लाल को 29,338 और भाजपा के मूल्ख राज प्रेमी को 25,892 मत मिले थे, जबकि 58,828 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया था। अब 4 जून को पता चलेगा कि मतदाता क्या रंग दिखाते हैं। एसडीएम देवी चंद ठाकुर ने बताया कि मतदान के लिए सभी प्रकार की तैयारी को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed