फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   895 people positive, 814 healthy

कांगड़ा में 895 संक्रमित, 814 हुए स्वस्थ

Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
895 people positive, 814 healthy
धर्मशाला। जिले में अब संक्रमण दर कम होने लगी है, वहीं मरने वालों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के कारण 16 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। वहीं 895 नए मामले सामने आए हैं और 814 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 45 वर्षीय युवक- युवती सहित 16 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि घराना गांव के 46 वर्षीय व्यक्ति, देहरा का 62 वर्षीय व्यक्ति, कछियारी गांव का 59 वर्षीय व्यक्ति, राजोल गांव के 67 वर्षीय व्यक्ति, सुनेहट गांव के 68 वर्षीय, सुन्कर गांव की 45 वर्षीय युवती, नगरोटा के संदेहरा की 78 वर्षीय व्यक्ति, धारनी गांव का 58 वर्षीय व्यक्ति, थुरल के साई गांव की 60 वर्षीय महिला, कांगड़ा के वार्ड नंबर चार की 65 वर्षीय महिला, कंडबाड़ी गांव का 67 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर का 99 वर्षीय बुजुर्ग, नगरोटा बगवां का 45 वर्षीय युवक, पपरोला की 64 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के पट्टी गांव की 62 वर्षीय महिला और बडोल की 57 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 37988 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 26090 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं, 11178 मरीजों का उपचार चल रहा है और 814 मरीजों की मौत दो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed