फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   836 infected, including 45 people of Tarame

तरमेहड़ के 45 लोगों सहित 836 संक्रमित, 1349 स्वस्थ

Thu, 20 May 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
836 infected, including 45 people of Tarame
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में शहरी इलाकों की बजाय अब गांवों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। वीरवार को तरमेहड़ गांव के 45 लोगों समेत जिले में संक्रमण के कुल 836 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अच्छी बात यह है कि 1349 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

हालांकि, 30 वर्षीय युवती सहित जिले में 19 मरीजों ने कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है।
सीएमओ कांगड़ा ने बताया कि वीरवार को ढुगयारी गांव के 43 लोग व कोहाला गांव के एक साथ 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
वहीं कोरोना से दम तोड़ने वालों में मल्लाड़ गांव की 45 वर्षीय युवती, हलेर की 30 वर्षीय युवती, कचहल की 84 वर्षीय महिला, बदरोल की 33 वर्षीय युवती, समेला की 65 वर्षीय महिला, कुंसल का 39 वर्षीय युवक, मटौर का 62 वर्षीय व्यक्ति, नगरी का 46 वर्षीय व्यक्ति, मझेरना का 62 वर्षीय व्यक्ति, ढागरा का 56 वर्षीय व्यक्ति, बरवाला का 67 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा कोटला का 41 वर्षीय युवक, श्यामनगर का 68 वर्षीय व्यक्ति, इंदौरा का 54 वर्षीय व्यक्ति, बहलेटा का 46 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ का 80 वर्षीय व्यक्ति, पपरोला का 36 वर्षीय युवक, हरिपुर का 58 वर्षीय व्यक्ति व एक अंजान व्यक्ति की सीएच बैजनाथ में मौत हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के अब तक कुल 38816 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 27439 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है। वहीं 10638 मरीजों का उपचार चल रहा है और 737 की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed