फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   83 new cases of corona in Kangra including eight students

आठ विद्यार्थियों सहित कांगड़ा जिला में 83 मामले

Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
83 new cases of corona in Kangra including eight students
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना जांच कम होते ही संक्रमण के मामलों में भी कमी आई है। अब रोजाना कोरोना के मामले 100 से कम आ रहे हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या भी कम हो गई है। कोरोना के मामले कम होते ही जिला में एक्टिव केस कम होकर 533 पहुंच गए हैं। शुक्रवार को भी जिला कांगड़ा में स्कूलों व कॉलेजों के आठ विद्यार्थियोें सहित 83 लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं 153 मरीजों ने वायरस को मात दे दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को डाढ स्कूल के दो शिक्षक, पुन्नेर स्कूल के सात विद्यार्थी, धर्मशाला कॉलेज की एक छात्रा, सीएच थुरल में सात बच्चे, योल के दो लोग, सीएसआईआर पालमपुर के तीन लोग, पुराना कांगड़ा के दो लोग, सिद्धवाड़ी के दो लोग व जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों के लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी तक जिला कांगड़ा में कोरोना संक्रमण के कुल 62849 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 61074 लोग वायरस को मात दे चुके हैं। वहीं अभी तक 1236 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने लोगों के कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत जांच करवाने की अपील की है। साथ ही कोविड-19 नियमों के नियमों की पालना करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed