फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   8299 voters in Nurpur Municipal Council, half the population dominates in six wards

Kangra News: नूरपुर नगर परिषद में 8299 मतदाता छह वार्डों में आधी आबादी का दबदबा

Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
8299 voters in Nurpur Municipal Council, half the population dominates in six wards
नूरपुर (कांगड़ा)। आगामी 17 मई को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए नूरपुर नगर परिषद का चुनावी गणित साफ हो गया है। इस बार शहर की सरकार चुनने में महिला मतदाताओं की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।
विज्ञापन

कुल 8,299 मतदाताओं में से 4,139 महिला और 4,159 पुरुष वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि नगर परिषद के कुल 9 में से 6 वार्डों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से अधिक है।
विज्ञापन

अंतिम मतदाता सूची के अनुसार, वार्ड नंबर-7 (महिला आरक्षित) 1,244 मतदाताओं के साथ शहर का सबसे बड़ा वार्ड है। इसके विपरीत वार्ड नंबर-4 (अनारक्षित) में सबसे कम 677 मतदाता अपने पार्षद का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर परिषद के वार्ड-2, 3, 4, 7, 8 और 9 में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। वहीं, वार्ड-1, 5 और 6 में पुरुष मतदाता बहुसंख्यक हैं। इस बार 9 में से 5 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि 3 वार्ड अनारक्षित (ओपन) और एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।



वार्ड
श्रेणी
पुरुष
महिला
कुल मतदाता



01
महिला
आरक्षित
360
326
686



02
महिला
आरक्षित
505
517
1022



03 अनारक्षित 545
553
1098



04 अनारक्षित 333
343
677
(न्यूनतम)



05
महिला
आरक्षित
554
538
1092



06
महिला
आरक्षित
438
406
844



07
महिला
आरक्षित
618
626 1244(अधिकतम)

08 अनारक्षित 411
412
823



09
अनुसूचित
जाति
395
417
812
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed