{"_id":"67f8100bbeb069ee540c334f","slug":"827-lakh-rupees-stolen-from-the-account-of-a-retired-subedar-in-palampur-kangra-news-c-95-1-kng1004-172802-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पालमपुर में सेवानिवृत्त सूबेदार के खाते से उड़ा लिए 8.27 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पालमपुर में सेवानिवृत्त सूबेदार के खाते से उड़ा लिए 8.27 लाख रुपये
Fri, 11 Apr 2025 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 11 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। उपमंडल पालमपुर के पट्टी बदेहड़ गांव के एक सेना से रिटायर्ड सूबेदार के बैंक खाते से करीब 8.27 लाख रुपये किसी शातिर व्यक्ति ने एटीएम के जरिये निकाल लिए।
सबसे हैरानी की बात यह है कि सूबेदार को इसकी जानकारी तीन महीने बाद तब लगी, जब वह बैंक में पेंशन निकालने पहुंचे। बताया गया कि उनका एटीएम कार्ड कहीं गिर गया था और उस पर पिन नंबर भी लिखा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर शातिर ने अलग-अलग शहरों पालमपुर, बैजनाथ, पठानकोट और अमृतसर में जाकर पैसे निकाले। सबसे ज्यादा रकम पालमपुर से ही निकाली गई।
बुजुर्ग का मोबाइल पुराना होने के कारण उन्हें मैसेज भी नहीं मिलते थे, जिससे उन्हें पता नहीं चला कि पैसे धीरे-धीरे खाते से निकलते जा रहे हैं। वीरवार को जब वह पत्नी के साथ बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते में पैसे ही नहीं हैं। अब उन्होंने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। डीएसपी पालमपुर भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि एटीएम कार्ड गिरा था या चोरी हुआ। इसके अलावा, एटीएम मशीन की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जाएगी ताकि शातिर की पहचान की जा सके।