फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दोपहर बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे पर्यटक

दोपहर बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे पर्यटक

Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे पर्यटक
अब दोपहर बाद त्रियुंड नहीं जा पाएंगे पर्यटक
विज्ञापन

त्रियुंड जाने से पहले पर्यटकों को पंजीकरण करवाना भी होगा जरूरी
हादसों की संभावना बढ़ने पर एसपी ने जारी किए नए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। त्रियुंड जाने वाले पर्यटकों को गलू पुलिस पोस्ट में अनिवार्य रूप से अपना पंजीकरण करवाना होगा। इसके अलावा दोपहर के 2 बजे के बाद किसी भी पर्यटक को त्रियुंड जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसे लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंागड़ा संतोष पटियाल ने आदेश जारी किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने हिमाचल प्रदेश पुलिस एक्ट 2007 की धारा 111 के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये आदेश जारी किए हैं। पटियाल ने कहा कि ये आदेश लोगों की जान-माल की सुरक्षा के दृष्टिगत एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जारी किए गए हैं। संतोष पटियाल ने कहा कि त्रियुंड क्षेत्र में पर्यटकों के रास्ता भटक जाने, गिर जाने अथवा लापता हो जाने की काफी घटनाएं ध्यान में आई हैं। गलू चेक पोस्ट से आगे भौगोलिक स्थिति काफी दुर्गम है। यह पहाड़ी और जंगल का क्षेत्र है, जहां पर बरसात के मौसम में अक्सर फिसलन रहती है। सर्दियों में हिमपात भी होता है। हिमपात के दौरान कई बार जंगली जानवर पहाड़ी से नीचे आकर त्रियुंड के रास्ते में आ जाते हैं जो पर्यटकों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। कुछ दिन पहले खड़ोता में जंगली जानवर के एक महिला पर हमला करने की घटना भी सामने आई। इसी तरह सर्दियों में जंगली जानवरों की ओर से त्रियुंड क्षेत्र में हमले की आशंका बनी रहती है। पटियाल ने कहा कि किसी भी पर्यटक को 15 अक्तूबर से 15 मार्च तक सायं 3 बजे के बाद और 16 मार्च से 14 अक्तूबर तक सायं 4 बजे के बाद त्रियुंड से वापस मैक्लोडगंज आने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed