फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डीएवी बागनी की साइंटिफ्कि सर्वे रिपोर्ट प्रथम

डीएवी बागनी की साइंटिफ्कि सर्वे रिपोर्ट प्रथम

Mon, 15 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
डीएवी बागनी की साइंटिफ्कि सर्वे रिपोर्ट प्रथम
साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट में डीएवी बागनी प्रथम
विज्ञापन

अब राष्ट्र स्तरीय बाल विज्ञान मेले में भाग लेगी पांच सदस्यीय टीम
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। चंबा में आयोजित राज्य स्तरीय बाल विज्ञान मेले में डीएवी बागनी (नूरपुर) की पांच सदस्यीय टीम ने सीनियर वर्ग की साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया है। इस पांच सदस्यीय टीम में ग्रुप लीडर स्वास्तिक चौधरी, सिद्धार्थ, आदित्य, मुस्कान और अंकिता शामिल थे। विजेता टीम के ग्रुप लीडर स्वास्तिक चौधरी का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। स्कूल के प्रधानाचार्य एमआर राणा ने टीम के ग्रुप लीडर स्वास्तिक चौधरी सहित सभी टीम सदस्यों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर भी स्कूल और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम के ग्रुप लीडर स्वास्तिक चौधरी ने अपनी सर्वे रिपोर्ट में नूरपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में जल स्रोतों का अध्ययन कर पेयजल की गुणवत्ता जांचने के बाद उस पर आधारित आंकड़ों को अपनी सर्वे रिपोर्ट में प्रस्तुत किया। इस सर्वे रिपोर्ट में स्वास्तिक ने आंकड़ों का मानव स्वास्थ्य पर प्रभाव का भी अध्ययन किया है। स्वास्तिक ने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य एमआर राणा, अखिल महाजन, अजय व कपिल और माता-पिता ऋतु और भारतेंदु और दादी शारदा देवी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed