{"_id":"5bc4d8c3bdec22696a3ad05a","slug":"81539627203-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू दशहरा उत्सव, अभी बिके सिर्फ 20 प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू दशहरा उत्सव, अभी बिके सिर्फ 20 प्लॉट
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
दशहरा उत्सव आज से, अभी तक बिके सिर्फ 20 प्लॉट
प्रशासन की लेटलतीफी जिला स्तरीय उत्सव पर पड़ रही भारी
उत्सव के आयोजन के लिए आड़े आ रही बजट की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के पुलिस मैदान में 16 अक्तूबर से चार दिवसीय जिला स्तरीय दशहरा उत्सव शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक पुलिस मैदान में सिर्फ 20 प्लॉट बिके हैं। पिछले साल से जिला प्रशासन दशहरा उत्सव का आयोजन कर रहा है, इस बार अभी तक 70 प्लॉट में से आधे से भी कम प्लॉट कारोबारियों ने खरीदे हैं। इससे साफ जाहिर है कि प्रशासन की लेटलतीफी के कारण इस बार दशहरा उत्सव में ज्यादा उत्साह देखने को नहीं मिलेगा। दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के लिए भी प्रशासन ने एक दिन पहले कलाकारों के नाम फाइनल किए हैं, इसका सबसे बड़ा कारण बजट बताया जा रहा है। प्रशासन ने 15 बाई 15 के एक प्लॉट की कीमत 6000 रुपये रखी है, जिससे प्रशासन को लगभग सवा चार लाख रुपये आएंगे। पूरे उत्सव के आयोजन के लिए लगभग 10 से 12 लाख रुपये खर्च होने की संभावना है। उधर, एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया जारी है। मंगलवार को भी प्लॉट आवंटित किए जाएंगे।