{"_id":"5b9bd7ce867a550139683fca","slug":"81536939982-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे आफत में फंसी रहीं 3 जिदंगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे आफत में फंसी रहीं 3 जिदंगियां
Updated Fri, 14 Sep 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
मलबा आने से पांच घंटे फंसी रहीं 3 जिदंगियां
वीरवार रात कजलोट पंचायत में भूस्खलन होने से मकान में फंसे
जिला प्रशासन ने जेसीबी लगाकर तीन लोगों का किया रेस्क्यू
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगती कजलोट पंचायत में वीरवार शाम को बारिश के साथ भारी मलबा बह आया। इसके चलते धर्मशाला-मैक्लोडगंज बाईपास मार्ग पर कालापुल के पास एक परिवार के तीन लोग इस मलबे की जद में आ गए। इसमें मनीषा राणा, पंकज राणा और पोती समायरा राणा मकान में फंस गए। इन लोगों को जिला प्रशासन ने रेस्क्यू कर बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार वीरवार शाम हुई मूसलाधार बारिश के कारण कजलोट पंचायत में बह रहे नाले में भारी मलबा आ गया। इसके चलते स्थानीय निवासी मधुकर राणा के घर के गेट के बाहर पत्थर और मलबे का ढेर लग गया। इसके चलते रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया। नाले में इतना पानी और कीचड़ था कि यह परिवार के घर में ही फंस गया। मधुकर राणा की पत्नी मनीषा राणा, बेटे पंकज राणा और पोती समायरा राणा मलबे के कारण मकान में फंस गए। इसके बाद पीड़ित ने इस संदर्भ में उपमंडलाधिकारी धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा को सूचित कर सहायता मांगी। इसके बाद एसडीएम लोक निर्माण विभाग की जेसीबी और टिप्पर लेकर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। करीब रात नौ बजे सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं मधुकर राणा के भतीजे संजय राणा के स्टूडियो में भी मलबा घुस गया, जिससे काफी नुकसान हुआ है।
इनसेट
-------
रोप-वे निर्माण कंपनी पर जड़े आरोप
वहीं वीरवार रात को हुई इस त्रासदी का जिम्मेदार लोगों ने वहां पर रोप-वे का निर्माण कर रही कंपनी को ठहराया है। लोगों का कहना है कि रोप-वे कंपनी को कई बार खनन बारे सूचित किया था, लेकिन उन्होंने इस संदर्भ में कोई उचित कार्रवाई नहीं की। इसी का नतीजा है कि वीरवार को भारी बारिश के कारण भू-स्खलन हुआ, जिसके चलते मकानों को खतरा पहुंचा।
विज्ञापन
कोट्स
------
सूचना मिलने के बाद राहत कार्य शुरू कर दिया था। लोक निर्माण विभाग की जेसीबी और टिप्परों के साथ रास्ते को खुलवा दिया गया है। वहीं प्रभावित परिवार को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
- धर्मेश रामोत्रा, एसडीएम, धर्मशाला।