फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ग्राम रोजगार सेवकों को मिले नियमित स्केल : संघ

ग्राम रोजगार सेवकों को मिले नियमित स्केल : संघ

Thu, 11 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवकों को मिले नियमित स्केल : संघ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। ग्राम रोजगार सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल वीरवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर की मौजूदगी में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। विस परिसर में मिले प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। संघ के राज्य अध्यक्ष शिव राज की अध्यक्षता में मंत्री से मिले ग्राम रोजगार सेवकों ने बताया कि करीब दस सालों से वे अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जबकि उनकी अच्छी कार्यशैली की बदौलत ही प्रदेश को पंचायतीराज के क्षेत्र में उम्दा प्रदर्शन के लिए आए दिन राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिल रहे हैं। लेकिन, दस साल बीत जाने के बाद भी अभी तक ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित वेतन नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्राम रोजगार सेवकों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है, जबकि मनरेगा में नियुक्त सभी कर्मचारी श्रेणियों कनिष्ठ लेखापाल, तकनीकी सहायक, कनिष्ठ अभियंता और कंप्यूटर ऑपरेटर आदि को नियमित स्केल मिल रहा है। इस मौके पर संघ के महासचिव अनिल कुमार सहित सौ से अधिक ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed