{"_id":"59f222e24f1c1baf678b7aeb","slug":"81509040866-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौंग विस्थापितों को राहत, नई जगह मिलेंगे मुरब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौंग विस्थापितों को राहत, नई जगह मिलेंगे मुरब्बे
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा सूरियां(कांगड़ा)। अरसे से पौंग बांध विस्थापन का दर्द झेल रहे हजारों विस्थापितों को कुछ राहत की उम्मीद जगी है। पौंग बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष तीर्थ राम का कहना है कि 24 अक्तूबर को डीसी आरएंडआर राजा तालाब से हुई बैठक में बताया गया है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित हाई पावर कमेटी के चेयरमैन की ओर से उनके हक में अहम पहल की गई है। बताया गया है कि विस्थापितों के लिए गठित हाई पावर कमेटी के चेयरमैन ने हाल ही में राजस्थान के मोहनगढ़ और रामगढ़ का दौरा किया। इस दौरान मौके पर वहां के विस्थापित बाशिंदों को असुविधाओं और संसाधनहीन कठिन हालातों के चलते रामगढ़ तहसील के गमनेवाला, लोंगेवाला और हंसोवाला तीन चेकों के आवंटन को दूसरी जगह बदलने का कमेटी चेयरमैन ने राजस्थान सरकार को आदेश जारी किया है। ऐसे में वहां के विस्थापित बाशिंदों के हक में सूचना जारी की गई है कि वे डीसी आरएंडआर कार्यालय में पहुंचकर अपने मुरब्बों के सुविधापूर्ण उचित जगह पर स्थानांतरण के लिए लिखित तौर पर विभाग के समक्ष प्रार्थना पत्र सौंपें। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष राम कुमार, शेर सिंह, प्रीतम चंद, गुरदेव और राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।