फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पालमपुर का विकास शांता की देन : इंदु

पालमपुर का विकास शांता की देन : इंदु

Sun, 22 Oct 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पालमपुर का विकास शांता की देन : इंदु
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी ने शनिवार को पालमपुर विस से नामांकन भरा। उन्होंने नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बलवान मंढोत्रा के सामने भरा। इससे पहले जनसभा में उन्होंने कहा कि पालमपुर में जो भी विकास हुआ है कि वह सब
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार की देन है, जबकि आज तक दो दशक तक राज करने वाली कांग्रेस पालमपुर में विकास के मामले में शून्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक पालमपुर के लोगों के लिए कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया, जिससे युवाओं को रोजगार पैदा हो सके। कहा कि आज तक पालमपुर में कांग्रेस का एक ही परिवार राज कर रहा है। इससे लोग आज कांग्रेस और एक परिवार से खफा हैं। भाजपा ऐसी पार्टी है, जो एक आम कार्यकर्ता को भी मौका देती है,
विज्ञापन

और उसका उदाहरण वे स्वयं हैं। कहा कि पालमपुर भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी जीत के लिए काम करेगा। पालमपुर का विकास उनकी प्राथमिकता होगी। इसके लिए वे पीछे नहीं हटेंगी। पालमपुर के विकास में पैसे की कोई कमी नहीं आएगी। इस मौके पर जम्मू के उद्योग मंत्री सीपी गंगा, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ के संयोजक घनश्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष शांति स्वरूप, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा, समाज सेवक संजय राठौर, उमेश दत, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनुराधा, सचिव अमिता राणा, सोनिया बंटा, सुषमा भट्ट, रागिनी रुकवाल, निर्मला धरवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed