फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   80 lakh spent on development works from MP fund in urban zone: Indu

नगरी जोन में सांसद निधि से विकास कार्यों पर खर्च किए 80 लाख : इंदु

Tue, 15 Oct 2024 09:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 15 Oct 2024 09:10 AM IST
विज्ञापन
80 lakh spent on development works from MP fund in urban zone: Indu
चचियां में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम में इंदु गोस्वामी को सम्मानित करते पंचायत प्रतिनिधि। -स्र
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के नगरी जोन के भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से चचियां में सांसद आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सांसद ने कहा कि कोरोना काल में सांसद निधि नहीं मिल पाई थी। मगर जैसे ही पिछले वर्ष से सांसद निधि मिलना शुरू हुई है, उसका आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सांसद निधि में पालमपुर विधानसभा को हमेशा प्राथमिकता दी है। अभी तक पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के नगरी जोन में ही 80 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए जा चुके हैं। इस बार के बजट से इससे भी अधिक राशि विकास कार्यों पर खर्च की जाएगी। इस दौरान राज्यसभा सांसद ने राख पंचायत निवासी एवं कारगिल शहीद रमेश ठाकुर के परिवार सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस दौरान पंचायतों से आए महिला मंडल सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी सांसद के समक्ष रखीं। इनमें से कुछ का निवारण सांसद ने मौके पर ही किया गया, जबकि कुछ का शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर चचियां की प्रधान जगतंबा पंकज सहित स्थानीय लोगों ने सांसद का स्वागत किया। इस दौरान सांसद द्वारा गोद ली गई राख पंचायत की प्रधान अनु देवी ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगरी जोन की सभी पंचायतों के प्रधान जगतंबा पंकज चचियां, अनु देवी राख, संजय कुमार दराटी, प्रवीण कुमार डाढ़, सतीश भट्ट कुश्मल भगोटला, उप प्रधान शेर सिंह दराटी, संजय भट्ट बड़सर, राजेश गुलेरिया राख, कुलदीप राणा भगोटला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed