{"_id":"66e4c98409974aa4b10ab1f4","slug":"80-diabetic-and-50-high-blood-pressure-patients-examined-kangra-news-c-95-1-ssml1021-147032-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मधुमेह के 80 , उच्च रक्तचाप के 50 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मधुमेह के 80 , उच्च रक्तचाप के 50 मरीजों की जांच
Sat, 14 Sep 2024 04:54 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 14 Sep 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में आयुष विभाग के शिविर में किशोरी लाल
बैजनाथ (कांगड़ा)। आयुष विभाग उपमंडल बैजनाथ के आयुष हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर तरेहल के शिलान्यास समारोह में मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान मधुमेह के 80 और उच्च रक्तचाप के 50 के करीब मरीजों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।
जिला आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश भारद्वाज और उप मंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विक्रम राणा के निर्देश अनुसार इस अवसर पर एक बहू विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एमिल और आयु कल्प फार्मा कंपनियों ने अपना सहयोग दिया। इसके साथ योग अभ्यास और प्राकृतिक चिकित्सा एवं आयुष आहार विहार का भी प्रचार किया गया। इस शिविर में डॉ. पवन शालाक्या, डॉ. सोनिका, डॉ. प्रियंका शल्य, डॉ. शिवानी प्रसूति तंत्र और डॉ. महेश, डॉ. अतुल और मिलाप ने अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय की ओर से अश्वगंधा के पौधों का वितरण भी किया गया।