{"_id":"6b05e8c8ce4bae119e0c7063","slug":"77-doctor-positions-vacant-in-the-districts-hospitals-kangra-news-c-399-dsl1018-557230-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों के 77 पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों के 77 पद रिक्त
विज्ञापन
धर्मशाला। कांगड़ा जिले के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी पड़ रही है। जिले के 15 प्रमुख अस्पतालों में चिकित्सकों के स्वीकृत 238 पदों में से 74 पद रिक्त हैं। महज 164 डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। रक्कड़ और कस्बा कोटला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी तीन पद रिक्त हैं। कुल 77 पद खाली होने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के मरीजों को उपचार के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।
डॉक्टरों की कमी का सबसे अधिक असर नूरपुर नागरिक अस्पताल में दिख रहा है। यहां स्वीकृत 34 पदों में से केवल 17 डॉक्टर तैनात हैं। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में 40 स्वीकृत पदों के मुकाबले 31 चिकित्सक कार्यरत हैं और नौ पद खाली हैं। पालमपुर नागरिक अस्पताल में 34 में से आठ पद रिक्त हैं।
डाडासीबा अस्पताल में 12 स्वीकृत पदों में से पांच पर ही डॉक्टर तैनात हैं और सात पद खाली हैं। देहरा नागरिक अस्पताल में 24 में से पांच, थुरल अस्पताल में 14 में से चार और बैजनाथ अस्पताल में भी 14 में से चार पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
रैहन अस्पताल में नौ स्वीकृत पदों के मुकाबले पांच डॉक्टर ही सेवाएं दे रहे हैं। चढ़ियार और भवारना अस्पताल में स्वीकृत छह-छह पदों में से केवल तीन-तीन डॉक्टर कार्यरत हैं। खुंडियां अस्पताल में पांच में से दो डॉक्टर तैनात हैं। जवाली और तियारा सीएचसी में दो-दो तथा इंदौरा अस्पताल में 10 स्वीकृत पदों में से दो पद खाली हैं।
कांगड़ा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के खाली पदों के बारे में सरकार को अवगत कराया जा रहा है। रिक्त पदों को भरना सरकार का काम है। -डॉ. ओमेश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कांगड़ा