फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   750 buildings will come under the grip of fourlane

फोरलेन की चपेट में आएंगी 750 इमारतें, मुआवजे का आंकलन जारी

Fri, 11 Feb 2022 09:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 09:29 PM IST
विज्ञापन
750 buildings will come under the grip of fourlane
नूरपुर (कांगड़ा)। बहुप्रतीक्षित प्रस्तावित पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण के लिए नूरपुर प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार कंडवाल से भेडखड्ड तक फोरलेन के निर्माण की जद में करीब 750 इमारतें आएगी।
विज्ञापन

प्रशासन ने करीब 264 इमारतों का अवार्ड कर दिया है, जिनकी मुआवजा करीब 35 करोड़ 45 लाख आंका गया है। नूरपुर प्रशासन ने इनकी रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को भेज दी है और जैसे ही इसका बजट जारी होगा, वैसे ही प्रशासन फोरलेन की चपेट में आने वाली इमारतों के मालिकों को मुआवजा राशि जारी कर देगा। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनने वाले फोरलेन को लेकर प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण के कार्य में तेजी लाई गई है, जिससे इस फोरलेन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो रहा है।
विज्ञापन

नूरपुर प्रशासन ने अभी तक फोरलेन निर्माण के लिए अधिग्रहण की गई जमीन के मुआवजे की कुल 144 करोड़ की राशि में से 121 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि फोरलेन प्रभावितों को वितरित कर दी है, जबकि शेष को मुआवजा राशि देने की प्रक्रिया जारी है। फोरलेन निर्माण को लेकर करीब 28 हेक्टेयर जमीन अधिकृत की गई है और इससे लगभग 3900 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने फोरलेन निर्माण के लिए करीब 15 हेक्टेयर अतिरिक्त जमीन और अधिग्रहण की है, जिसका 41 करोड़ रुपये का मुआवजा आंका है। इससे करीब 1300 लोग प्रभावित हुए हैं। उपमंडल नूरपुर के तहत कंडवाल से लेकर भेड़खड्ड तक करीब 31 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनेगा, इसमें 31 मुहाल के लगभग 5200 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनकी जमीन फोरलेन की चपेट में आई है। उधर, एसडीएम नूरपुर अनिल भारद्वाज ने बताया कि नूरपुर उपमंडल के तहत बनने वाले फोरलेन के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का 144 करोड़ मुआवजा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने जारी किया है। इसमें से प्रशासन ने करीब 121 करोड़ की मुआवजा राशि प्रभावित लोगों को वितरित कर दी है और शेष मुआवजा राशि को वितरित किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed