फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   75 artists showed their talent in the audition.

Kangra News: ऑडिशन में 75 कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा

Tue, 13 Jan 2026 02:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
75 artists showed their talent in the audition.
कांगड़ा। जिला स्तरीय मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में नगर परिषद मैदान में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में उभरती प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कांगड़ा के सभागार में ऑडिशन लिए गए। ऑडिशन देने के लिए 75 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान जज की भूमिका में डॉ. जन्मजेय गुलेरिया, निकेश बड़जात्या, डीआर सागर, भाषा एवं संस्कृति अधिकारी अमित गुलेरी, सुमंजना और केशव शर्मा मौजूद रहे। मौके पर मौजूद जजों की ओर से चयनित युवाओं को 15 और 16 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व के मौके पर नगर परिषद मैदान में होने वाली सांस्कृतिक संध्या में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि इस तरह के मेले स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का एक बेहतरीन मंच साबित होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed