फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   73 problems encountered in Jan Manch

धमेटा जनमंच में आई 73 समस्याओं में से 60 का मौके पर ही किया निपटारा

Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
73 problems encountered in Jan Manch
फतेहपुर विधानसभा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमेटा में आयोजित 26वें जनमंच कार्यक्रम में ? - फोटो : Kangra
धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने रविवार को फतेहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धमेटा में 26वें जनमंच कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में क्षेत्र की 10 पंचायतों धमेटा, बरुणा, मनोह-सिहाल, बाड़ी, पोलियां, हड़वाल, नगाल, हाड़ा, फतेहपुर और जगनोली के लोगों की समस्याओं को सुना गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में करीब 1500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 55 मामले और मांगें प्राप्त हुई, जबकि प्री-जनमंच में 18 मामले प्राप्त हुए। कुल 73 मामलों में से 60 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने सवा चार साल के कार्यकाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में आय सीमा की बंदिश को समाप्त कर वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटा कर 60 वर्ष कर दिया है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में ही 2 लाख 21 हजार नए पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई है। चालू वित्त वर्ष में एक लाख और पात्र लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश में जनमंच के माध्यम से 55 हजार समस्याएं और मांगें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 90 प्रतिशत समस्याओं का निपटारा संबंधित विभागों की ओर से किया जा चुका है। इससे पहले, सामाजिक कल्याण मंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इस मौके पर ‘एक बूटा बेटी के नाम योजना’ के तहत जामुन का पौधा भी रोपित किया। वहीं, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत गृह निर्माण के लिए 3 लाभार्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए। स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग की ओर से आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में करीब 200 लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद कृपाल परमार, ओबीसी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष ओपी चौधरी, बीडीसी अध्यक्ष निशा शर्मा, भाजपा मंडलाध्यक्ष करतार पठानिया, भाजपा नेता बलदेव ठाकुर, जगदेव ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्षा सुमन बाला, उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक डॉ खुशहाल शर्मा, एडीसी गंधर्वा राठौड़, डीएफओ (वन्य प्राणी) राहुल रोहाने, एसडीएम अंकुश, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मोहिंद्र धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन, तहसीलदार हरीश कुमार, बीडीओ रणविजय कटोच सहित जिले के अन्य विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed