फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पर्स और मोबाइल चोरी करने से पहले बंद कर दिए थे कैमरे

पर्स और मोबाइल चोरी करने से पहले बंद कर दिए थे कैमरे

Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
पर्स और मोबाइल चोरी करने से पहले बंद कर दिए थे कैमरे
पर्स और मोबाइल चोरी करने से पहले बंद कर दिए थे कैमरे
विज्ञापन

बैजनाथ शिव मंदिर में वैकुंट चौदस मोबाइल, पर्स चोरी का मामला
सायं छह बजे से कैमरे बंद, दस बजे हुए चालू
गुम हुए मोबाइल और पर्स का नहीं चला कोई पता
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ(कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में वैकुंठ चौदस पर आयोजित धार्मिक आयोजन के समय हुई अखरोटों की बारिश के बीच सुनियोजित तरीके से चोरों ने मंदिर के सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिए थे। इससे कैमरों में चोरी की वारदात रिकॉर्ड नहीं हो पाई है। वैकुंठ चौदस पर शिव मंदिर बैजनाथ के कैमरे छह बजे बंद हो गए थे, जो रात को दस बजे सुचारु हुए। इस बीच कैमरों में कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया है।

इससे अखरोटों की बारिश के बीच चोरी चार मोबाइल और दो पर्सों का पता नहीं चल पाया है।
बुधवार अखरोटों की बारिश के बीच सामने आई चोरी की घटना की जांच के लिए वीरवार सुबह मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा मंदिर के कार्यालय में जाकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को जांचना चाहा। लेकिन, मंदिर के सीसीटीवी कैमरों में ऐसा कुछ भी रिकॉर्ड नहीं हो पाया था, जिससे चोरों का पता चल सके। जांच के बाद सामने आया कि मंदिर के कैमरे शाम साढे़ छह से रात दस बजे तक बंद थे। लोगों का कहना है कि इतने बड़े मंदिर में सीसीटीवी कैमरों के इतनी आसानी से बंद हो जाने पर यह मंदिर की सुरक्षा के लिए भी खतरा है। लोगों का कहना है कि बड़े आयोजन के दौरान ही कैमरे काम नहीं करेंगे, तो इनका औचित्य क्या है? उधर, कैमरे बंद होने पर संबंधित प्रतिनिधि का कहना था कि आरती के समय मंदिर के अंदर कैमरों का मेन स्विच ऑफ हो गया होगा। इस कारण से कैमरे बंद हुए हैं। मंदिर ट्रस्टी अनिल शर्मा ने बताया कि मामले को विधायक मुल्ख राज प्रेमी और मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed