फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा-ऊना के छह रेस्तराओं को 42 हजार का जुर्माना

कांगड़ा-ऊना के छह रेस्तराओं को 42 हजार का जुर्माना

Mon, 17 Sep 2018 12:36 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा-ऊना के छह रेस्तराओं को 42 हजार का जुर्माना
धर्मशाला। पर्यटन विभाग कांगड़ा ने जिला ऊना और कांगड़ा के बिना पंजीकरण के चल रहे छह रेस्तरां और गेस्ट हाउसों को जुर्माना ठोंका है। विभाग ने धर्मशाला स्थित डोमिनोज और ऊना के विरसा फूड प्वाइंट समेत छह रेस्तरां से 42 हजार रुपये के करीब जुर्माना वूसल किया है। साथ ही उन्हें विभाग के पास पंजीकरण करवाने और अन्य अनियमितताएं दूर करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पर्यटन विभाग ने जिला कांगड़ा के साथ ऊना जिला में बिना पंजीकरण और अनियमितताओं के चल रहे रेस्तरां और गेस्ट हाउसों पर शिकंजा कसा है। इनमें से पांच रेस्तरां और गैस्ट हाउसों ने जुर्माना भर दिया है, जबकि ऊना जिला से संबंधित एक गेस्ट हाउस ने अभी तक यह जुर्माना नहीं भरा है। इस रेस्तरां को विभाग ने जुर्माना भरने के लिए समन जारी किए हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इन रेस्तरां-गैस्ट हाउसों पर हुई कार्रवाई
पर्यटन विभाग के अनुसार बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे जिला ऊना के विरसा फूड प्वाइंट को 15 हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया है। इसके अलावा जिला कांगड़ा के काठगढ़ में संचालित सीप एंड वाइट गेस्ट हाउस को 10 हजार, ज्वालामुखी के रामकृष्ण गेस्ट हाउस को 5 हजार, टंग नरवाणा स्थित एएमपीएम को 5 हजार, त्रिलोकपुर के रायल वजीर रेस्तरां को 3 हजार और धर्मशाला स्थित डोमिनोज को लेट रिन्यूवल के लिए 4 हजार रुपये जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
ऊना से एक, जबकि कांगड़ा से 5 गेस्ट हाउस और रेस्तरां बिना पंजीकरण के चल रहे थे, जिन्हें विभाग ने जुर्माना ठोका है। - डा. मधु चौधरी, जिला पर्यटन अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed