फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   दूसरे दिन नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी

दूसरे दिन नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी

Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन नहीं हुई कोई भी गिरफ्तारी
दूसरे दिन भी नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
विज्ञापन

युवक को बंधक बनाकर पीटने का मामला
आरेेपियों की तलाश में जुटी कांगड़ा पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पालमपुर उपमंडल के एक युवक को घर से उठाने के बाद बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में आरोपियों की तलाश में कांगड़ा पुलिस जुटी हुई है। इस मामले में घटना के दूसरे दिन अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो में नजर आ रहे आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई भी व्यक्ति गिरफ्तार नहीं हुआ है, लेकिन शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गौर रहे कि पालमपुर उपमंडल से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग क्रिकेट के बल्ले से जानवरों की तरह पीट रहे थे। वीडियो वायरल होते ही पूरे कांगड़ा जिले में दहशत का माहौल पैदा हो गया था। इस घटना में तीन आरोपी
विज्ञापन

पालमपुर और बैजनाथ उपमंडल, जबकि दो पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इस वीडियो में एक युवक अश्वनी कुमार पुत्र रमेश चंद निवासी बंड विहार, डाकघर दियोग्रां पालमपुर का एक आरोपी बल्ले से पिटाई करता है। इस पर शुक्रवार को घायल पीड़ित युवक एसएसपी कांगड़ा के पास आरोपियों की शिकायत की थी। इस दौरान एसएसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed