फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अब ऑनलाइन जमा होंगे परिवार नकल, विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन

अब ऑनलाइन जमा होंगे परिवार नकल, विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन

Wed, 28 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
अब ऑनलाइन जमा होंगे परिवार नकल, विवाह प्रमाण पत्र के आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला अब ई-नगर पालिका प्रोजेक्ट सिस्टम से जुड़ेगी। इसके लिए एमसी ने योजना शुरू कर दी है। नगर निगम धर्मशाला के काउंटरों को ई-नगर पालिका से जोड़ दिया है। इसके अलावा बजट में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने की राशि को 5333 से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया गया है। ई-नगर पालिका से अब एमसी में सभी तरह के आवेदन ई-नगर पालिका के माध्यम से ही ऑनलाइन जमा हो रहे हैं। नामांतरण, नल कनेक्शन, राशन कार्ड, समग्र आईडी, सेफ्टी टैंक सफाई, पेड़ कटाई, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित विभिन्न प्रकार के आवेदन अब मैनुअल जमा नहीं होंगे। इन्हें ऑनलाइन जमा किया जाएगा। इससे लोगों को भी सुविधा मिलेगी। आवेदनों पर कार्रवाई सात दिन तक संबंधित विभाग करेगा। ई-नगर पालिक से एमसी धर्मशाला जल कर, संपत्ति कर और दुकान किराया भी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा मुहैया करवाने पर काम करेगी। ज्ञान रहे कि जल कर नेशनल लोक अदालत के बाद ई-नगर पालिका से जुड़ जाएगी।

एमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह ने कहा कि ई-नगर पालिका प्रोजेक्ट सिस्टम पर जल्द ही काम किया जाएगा। पहले चरण में परिवार नकल, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और विवाह प्रमाण पत्र देने की सुविधा लोगों को दी जाएगा। उसके बाद टैक्स ऑनलाइन जमा करवाने का भी इसमें प्रावधान रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed