फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नई पेयजल योजना को पांच से पहले करें आवेदन

नई पेयजल योजना को पांच से पहले करें आवेदन

Mon, 26 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
नई पेयजल योजना को पांच से पहले करें आवेदन
कांगड़ा। नगर के नौ वार्डों के लोगों को अब नई पेयजल योजना का लाभ मिलने जा रहा है। करीब साढ़े अठारह करोड़ की इस पेयजल योजना का कार्य मकम्मल हो चुका है। नगर में अकसर पेयजल सप्लाई की सुचारु बहाली की शिकायत अब तकरीबन खत्म हो जाएगी। उपभोक्ताओं को इस पेयजल योजना का लाभ लेने के लिए नई पाइपलाइन से कनेक्शन लेना पड़ेगा। पुरानी पाइपलाइन से पानी की सप्लाई जल्द बंद होने जा रही है।
विज्ञापन

एसडीओ सुमित बिमल कटोच ने बताया कि कांगड़ा नगर के उपभोक्ताओं को पांच मार्च से पहले नई पाइप से कनेक्शन लेना अनिवार्य है। नई पाइप से कनेक्शन लेने से लोगों को फायदा होगा। उपभोक्ता विभाग के निरीक्षक सुंदर लाल से इस बाबत फोन नं. 94598-34629 व सुरेश कुमार कार्य निरीक्षक 98163-37143 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई लाइन से कनेक्शन देने का कार्य तय तिथि तक पूर्णतया विभाग की ओर से किया जाएगा। उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन लेने के लिए फिटिंग के सामान के अतिरिक्त और कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। कटोच ने साफ कह दिया कि पांच मार्च से पहले यदि कनेक्शन नहीं लिया तो छह मार्च को पुरानी पाइप से सप्लाई काट दी जाएगी। इस स्थिति में उपभोक्ता स्वयं जिम्मेवार होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान यदि कोई कनेक्शन अवैध पाया गया तो उसे तुरंत काटने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed