फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   होली मेले में किसी स्कूली बच्चे की पर्ची काटी तो होगी कार्रवाई

होली मेले में किसी स्कूली बच्चे की पर्ची काटी तो होगी कार्रवाई

Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
होली मेले में किसी स्कूली बच्चे की पर्ची काटी तो होगी कार्रवाई
विनोद राणा
विज्ञापन

पालमपुर(कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में इस बार किसी भी स्कूली बच्चे से मेले के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बच्चों से पैसे लेने की शिकायत आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। साथ ही इस बार किसी व्यक्ति से होली मेले के नाम पर जबरदस्ती कोई पैसा नहीं ले सकता है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने होली कमेटी से कह दिया है कि स्कूली बच्चों से कोई पैसा न लिया जाए। पालमपुर में होने वाले राज्य स्तरीय होली मेले में लोगों से पैसे की उगाई की जाती है। हालांकि, हर बार यह जाता कि स्कूली बच्चों से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा, लेकिन स्कूलों में अध्यापकों के पास होली मेले की पर्चियां जाती हैं। लिहाजा, उन पर्चियों के पैसे पूरे करने के लिए बच्चों के सिर पर डाल देते हैं। जिसकी हर बार शिकायत आती है। लेकिन, इस बार ऐसा नहीं होगा। किसी भी स्कूली बच्चे की होली मेले को लेकर पर्ची नहीं काटी जाएगी। यही नहीं कई लोगों से जबरदस्ती उगाई भी की जाती है। वह भी इस बार नहीं होगा। पालमपुर होली मेले को भले ही राज्य स्तरीय होली मेलेे का दर्जा सांसद शांता कुमार ने बतौर अपने मुख्यमंत्री काल में दिया था, लेकिन हालत आज भी यह है कि सरकार की ओर से इस होली मेले का पर्याप्त राशि नहीं मिलती है। लिहाजा, प्रशासन अपने बलबूते पर ही इस मेले को आकर्षक बनाता है।
स्कूली बच्चों से नहीं लिया जाएगा कोई पैसा : एसडीएम
होली कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम पंकज शर्मा ने कहा कि किसी भी स्कूली बच्चे से होली मेले के लिए कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। इसके लिए स्कूल अध्यापकों से भी कह दिया है कि कोई अध्यापक स्कूलों में बच्चों की पर्ची काटता है तो उससे जवाब तलबी हो सकती है।
विज्ञापन


होली कमेटी को दी है हिदायत : परमार
स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि राज्य स्तरीय होली मेले के लिए किसी भी स्कूली बच्चे की कोई पैसों को लिए कोई पर्ची नहीं काटी जाएगी, और न ही किसी कोई जबरदस्ती पैसा लिया जाएगा, ताकि कोई बच्चा या व्यक्ति परेशान हो। जो हर बार होता था, वह अब नहीं होगा। इसके लिए उन्होंने होली कमेटी अध्यक्ष को कह दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed