{"_id":"5ca8ed6bbdec2214607939e5","slug":"61554574699-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद अक्षय का सैन्य सम्मान के साथ हुए दाह संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद अक्षय का सैन्य सम्मान के साथ हुए दाह संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचरुखी/पालमपुर (कांगड़ा)। मध्यप्रदेश के मऊ में शहीद हुए कंडवाड़ी इलाके के स्पैड़ू गांव के शहीद अक्षय कुमार (25) का शनिवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने उन्हें सलामी दी। प्रशासन की ओर से पालमपुर के तहसीलदार वेद अग्निहोत्री और पंचरुखी थाना प्रभारी श्याम लाल मौजूद रहे, जबकि पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल भी शहीद की अंतिम यात्रा में शहीद हुए। शहीद को उसके छोटे भाई यशवंत ने मुखाग्नि दी।
शुक्रवार रात शहीद अक्षय का शव जैसे ही उनके घर पहुंचा, पूरा गांव शोक में डूब गया। घर में माहौल बड़ा गमगीन था। शहीद की अंतिम यात्रा में अक्षय कुमार अमर रहे और भारत माता की जय हो, के नारे भी लगाए गए। अक्षय कुमार मऊ में तीन दिन पहले फायरिंग रेंज में सेना अभ्यास में एक बैरल के फटने से शहीद हो गए थे। अक्षय कुमार 21 जेएंडके राइफल में तैनात थे। शहीद की अंतिम यात्रा में भाजपा नेता त्रिलोक कपूर, उपप्रधान विजय ठाकुर और पंचायत प्रधान अजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
---