{"_id":"5c2d0566bdec2256e1301a65","slug":"61546454374-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीना कांगड़े दा...पर झूमे मिजग्रां स्कूल के छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीना कांगड़े दा...पर झूमे मिजग्रां स्कूल के छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीना कांगड़े दा...पर झूमे मिजग्रां स्कूल के छात्र
वार्षिक समारोह में विधायक राकेश पठानिया ने नवाजे होनहार
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मिजग्रां में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विधायक राकेश पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुंद्रा ने की।
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रिया एंड ग्रुप ने सरस्वती वंदना से रंगारंग प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद रजिया एंड ग्रुप ने बेटी हिंदुस्तान की...पर हरियाणवी नृत्य पेश किया। प्रज्ञा चौहान एंड ग्रुप के लोक नृत्य जीना कांगड़े दा की प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। मंगल एंड ग्रुप ने जय हो, राहुल एंड ग्रुप ने पंजाबी भंगड़े और लक्ष्मी एंड ग्रुप ने मैया यशोदा, तनिषा एंड ग्रुप ने बरसो रे मेघा, पलक एंड ग्रुप ने गुजराती डांडिया की शानदार प्रस्तुतियां देकर समा बांधा। वेदिका एंड ग्रुप में पंजाबी गिद्दे की प्रस्तुति पर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इसके बाद प्रधानाचार्य अनिल कुंद्रा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी वंदना पठानिया, कुलदीप पाठक, शुक्ला देवी आदि मौजूद रहे।