फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति

भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति

Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति
भाजपा एसटी मोर्चा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

धर्मशाला। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक शनिवार को सिद्धबाड़ी में हुई। भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश जरियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। बैठक में सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य हर्षदभाई के धर्मशाला दौरे को लेकर चर्चा हुई। इसमें भाजपा संगठनात्मक जिला कांगड़ा के विभिन्न मंडलों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें कांगड़ा और शाहपुर मंडल के कार्यकर्ता गग्गल हवाई अड्डे पर हर्षदभाई का स्वागत करेंगे। नगरोटा बगवां मंडल कार्यकर्ता धर्मशाला में स्वागत करेंगे, जबकि धर्मशाला मंडल के कार्यकर्ता उनके समक्ष लोगों की समस्याएं रखेंगे। बैठक में भाजपा एसटी मोर्चा के जिला महामंत्री ओंकार बरसैण और प्रदीप सेठी, भाजपा एसटी मोर्चा धर्मशाला मंडल अध्यक्ष सुभाष, जिला कोषाध्यक्ष शिव चरण, शाहपुर मंडल अध्यक्ष पवन, नगरोटा बगवां मंडल महामंत्री जोगिंद्र, कैप्टन ईश्वर ठाकुर, कैप्टन पुरुषोत्तम, ओम प्रकाश, सुरेश और हरि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed