{"_id":"5b6f23d94f1c1bf3258b463d","slug":"61534010329-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदियाड़ा में एसडीओ के घर में हुई चोरी, 17 हजार गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदियाड़ा में एसडीओ के घर में हुई चोरी, 17 हजार गायब
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गदियाड़ा में एसडीओ के घर चोरी
17 हजार की नकदी उड़ाई, वारदात के समय घर में नहीं था कोई
सुबह चोरी का पता लगते दी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
पंचरुखी(कांगड़ा)। पुलिस थाना पंचरुखी के तहत गदियाड़ा गांव के बालू में शुक्रवार रात को चोरों ने एसडीओ के घर से नकदी पर हाथ साफ किया है। चोरी की घटना का पता घरवालों को सुबह चला और इसकी शिकायत पुलिस में की। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दी है। घर के मालिक बलदेव कुमार बतौर एसडीओ नापथा झाकडी परियोजना रामपुर में कार्यरत हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने बलदेव कुमार के घर के ताले तोड़ दिए। इस दौरान घर के अंदर रखे करीब 17 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वह दो दिन पहले ही घर से रामपुर परिवार समेत गए हैं, जबकि उनकी माता घर में रहती हैं। चोरी की रात वह अपने दूसरे बेटे के घर सोने चली गई थी। सुबह जब घर पहुंची, तो बरामदे में लोहे की ग्रिल का ताला टूटा था, जब
अंदर देखा तो सभी कमरों के दरवाजे टूटे हुऐ थे। इस पर उसने घरवालों को सूचित किया, तो पाया कि दूसरी मंजिल की अलमारी और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ है। वहीं ट्रंक से करीब 17000 हजार रुपये चोरी थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। उधर, पंचरुखी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की है। घर के साथ लगती दुकान के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।