फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   5 अगस्त से पहले निपटाएं जनमंच के सभी लंबित मामले : डीसी

5 अगस्त से पहले निपटाएं जनमंच के सभी लंबित मामले : डीसी

Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
5 अगस्त से पहले निपटाएं जनमंच के सभी लंबित मामले : डीसी
पांच अगस्त से पहले निपटाएं लंबित मामले : डीसी
विज्ञापन

धर्मशाला। उपायुक्त संदीप कुमार ने जनमंच कार्यक्रम से जुड़ी जन समस्याओं के निपटारे की प्रगति की समीक्षा के लिए बुलाई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को पांच अगस्त से पहले सभी लंबित समस्याओं का निदान सुनिश्चित बनाने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनमंच से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं का समाधान किया जा चुका है, लेकिन किन्हीं कारणों से जो समस्याएं अभी भी लंबित हैं, अधिकारी उनके निपटारे को प्राथमिकता दें। बैठक में फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के रे तथा पालमपुर के जिया में हुए जनमंच कार्यक्रमों में प्राप्त जन समस्याओं के समाधान की वस्तुस्थिति जानी और इसे लेकर विभागों की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी ली। बैठक के उपरांत उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि तीन जून को फतेहपुर के रे में आयोजित जनमंच में लगभग 524 शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 465 का निपटारा किया जा चुका है। इसी प्रकार पहली जुलाई को पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के जिया में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में 192 मामले आए थे। इनमें सेे डेढ़ सौ का निपटारा किया जा चुका है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, एसडीएम फतेहपुर बलवान सिंह, डीआरडीए के परियोजना अधिकारी मुनीष शर्मा, जिला सूचना अधिकारी भूपिंदर पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed