फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   न्यूगल खड्ड पर साढ़े पांच करोड़ से बनेगा पुल: परमार

न्यूगल खड्ड पर साढ़े पांच करोड़ से बनेगा पुल: परमार

Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
न्यूगल खड्ड पर साढ़े पांच करोड़ से बनेगा पुल: परमार
न्यूगल खड्ड पर साढ़े पांच करोड़ से बनेगा पुल : परमार
विज्ञापन

ककड़ैं और वैरघट्टा में स्वास्थ्य मंत्री ने सुनीं समस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में एलोपैथी के साथ आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को मजबूत करने पर कारगर कदम उठाए जा रहे हैं। परमार ने सुलह विधान सभा क्षेत्र की ककडैं पंचायत के गांव हारबराल और बैरघट्टा में लोगों की समस्याएं सुनीं। मंत्री ने कहा कि सुलह और आसपास के इलाकों के किसानों के पशुधन को भी अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों, इसके लिए पशु औषधालय सुलह को उपमंडलीय पशु चिकित्सालय का दर्जा दिया जाएगा। लाहड़तड़ा, हारबराल जज्जर संपर्क सड़क सुधार और विस्तार किया जाएगा और क्षेत्र को परौर को जोड़ने के लिए न्यूगल पर चार करोड़ 55 लाख रुपये से पुल का निर्माण होगा। फरेड़ को भटेड़िया बस्ती से जोड़ने के लिए 40 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। बटारल में एक हैंडपंप स्थापित करने की घोषणा भी की। स्काड खड्ड के उपर बैरघट्टा में दो करोड़ 16 लाख और पखी में मौल खड्ड पर 12 करोड़ 57 लाख रुपये से दो पुलों का निर्माण किया जा रहा है। बैरघट्टा से डूहक को जोड़ने के लिए न्यूगल नदी पर पुल निर्माण के कार्य को विधायक प्राथमिकता में डाला गया है। इससे पहले स्वास्थ्य मंत्री ने हारबराल गांव में पौधा भी रोपित किया। इस

मौके पर अध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष पूजा धीमान, पंचायत प्रधान अनु देवी, प्रधान पूर्ण चंद राणा, रमेश चंद, सुनील कुमार, सुरेश वालिया, कुलवंत, ऋषि राज, ज्ञान चंद, सरोज देवी और अधिशासी अभियंता लोक निर्माण राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed