{"_id":"5a0c82a64f1c1bf2538bd102","slug":"61510769318-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्डिंग खोलेगी भितरघातियों का भेद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्डिंग खोलेगी भितरघातियों का भेद
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विनोद राणा
पालमपुर (कांगड़ा)।
विधानसभा चुनाव के बाद मंडल भाजपा पालमपुर की पहली बूथ समीक्षा बैठक में भितरघात का मसला छाया रहा। मंडलाध्यक्ष संजीव सोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पालमपुर से भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी ने भाग लेकर हर बूथ की स्वयं रिपोर्ट ली। बैठक में पालमपुर हलके के 86 बूथों के पोलिंग एजेंटों और बूथ अध्यक्षों से ली रिपोर्ट की समीक्षा की गई। हालांकि, ये बैठक समीक्षा को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन सूत्रों की माने तो बैठक में विस चुनाव में भितरघात को लेकर भी चर्चा हुई। इसमें कुछ लोगों की ओर से भितरघात की बातें सामने आई हैं।
बैठक में कहा गया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान चले तो पार्टी के साथ, लेकिन उन्होंने भितरघात भी किया। इसे लेकर कई क्लिप और रिकार्डिंग भी सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। बताया जा रहा है कि भितरघातियों के खिलाफ पार्टी निकट भविष्य में कार्रवाई करेगी। लेकिन, अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार कुछ पार्टी पदाधिकारी भी इस फेर में फंस सकते हैं। उन्हें अपने पद से भी हाथ धोना पड़ सकता है। मंडल भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही भितरघात करने वालों की रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। बैठक में भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी ने कहा कि हर कार्यकर्ता ने पार्टी के लिए काम किया है जिसके लिए वह सभी की आभारी हैं। उन्होंने कहा कि हर पार्टी कार्यकर्ता ने रात-दिन मेहनत की है। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, प्रवक्ता हिमांशु मिश्रा, प्रधान संजीव राणा, भाजपा नेता राजीव जंवाल, महासचिव विजय भट्ट, मान चंद ठाकुर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।