{"_id":"6a09fbb7a3584bbfa20cbe54","slug":"559-grams-of-chitta-recovered-from-taxi-kangra-news-c-399-dsl1012-470555-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना के ध्यानार्थ::: टैक्सी से 5.59 ग्राम चिट्टा किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना के ध्यानार्थ::: टैक्सी से 5.59 ग्राम चिट्टा किया बरामद
Sun, 17 May 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
-सुरड़ी में जांच के दौरान दो लुधियाना निवासियों और खैरा के युवक से खेप बरामद
-- -- -- --
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने एक टैक्सी से 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पंजाब और हिमाचल के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। शनिवार की शाम पुलिस थाना की टीम सुरड़ी के पास गश्त पर थी। पुलिस ने शक के आधार पर पंजाब नंबर की टैक्सी को जांच के लिए रोका। पूछताछ के दौरान गाड़ी चालक और उसमें सवार युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो 5.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में आशीष (24), वरुण सहोता (21), दोनों निवासी लुधियाना, पंजाब और ईशान (38) निवासी खैरा, तहसील पालमपुर जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है। एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना पालमपुर में एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद