फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   55 players awarded for outstanding performance in badminton

Kangra News: बैडमिंटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 55 खिलाड़ियों को पुरस्कार

Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
55 players awarded for outstanding performance in badminton
धर्मशाला में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित खिलाड़ी मुख्यातिथि के साथ। संघ
धर्मशाला। बैडमिंटन संघ कांगड़ा ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम चमकाने वाले 55 खिलाड़ियों को सम्मानित किया है। धर्मशाला में शुक्रवार को इन सभी खिलाड़ियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन और विशिष्ट अतिथि जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रविशंकर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान रोज पब्लिक स्कूल सुलियाली के प्रबंधक निदेशक संजय विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि पहली मर्तबा जिले में इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। संघ भविष्य में खिलाड़ियों के उत्थान के लिए इस तरह कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के प्रधान सुनील मनोचा, पदाधिकारी विशाल मिश्रा, सुमन शर्मा, सर्व चंद धीमान, आरसी कटोच, रवींद्र कपूर और गौरव चड्ढा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी किए सम्मानित
सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में उर्वशी थापा, तन्मय आर्य, राजवीर सिंह राणा, आराध्या चौधरी, आरव महाजन, अनुश्री बिश्नोई, हसीना बेगम, तक्ष महाजन, करण शर्मा, भारती शर्मा, ज्योतिष्का, हरजीव सिंह और रूबी कटनोरिया शामिल हैं। इनके अलावा सिमरन पंडिता, ओसी राठौर, रीना राठौर, बलवीर ठाकुर, विजय ठाकुर, मनीष कुमार राणा, अनिल जरियाल, अक्षिता चौधरी, सरिता शर्मा, संजना कंवर, अमृता ठाकुर, अवनी ठाकुर और शौर्य यादव को भी सम्मानित किया। साथ ही पलक यादव, निशा ठाकुर, संजय आचार्य, तिलक ठाकुर, सुनील कुमार टाटा, सुनील सिंह ठाकुर, शशि ठाकुर, संदीप ढींगरा, गौरव चड्ढा, अश्वनी कुमार, विनोद कुमार, विश्वनाथ मलकोटिया, दौलत राम धीमान, विक्रांत राणा, पंकज जयसवाल, संजीव रतन को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम मिला। इसके अलावा मोहित कुमार, कॉलिंग, विक्रम चौधरी, हतीदर सैनी, ऋतुल ठाकुर, गौरव कपूर, अटल मेहता, अर्नब सोनी, विक्रांत विनोद सिंह, दक्षेश शर्मा, ऋषभ राज कपूर, सूर्यांश को आयुष राणा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed