फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

10 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा

Tue, 26 Feb 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
10 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
दस मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
विज्ञापन

धर्मशाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 10 मार्च को शुरू होगा। इसके तहत जिला कांगड़ा में 0 से 5 साल तक के 1,26,672 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। डॉ. राजेश गुलेरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत को 28 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र मिल चुका है। फिर भी झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. चित्रा कौशल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा में 1070 पोलियो बूथ तथा 27 ट्रांजिट प्वाइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोंपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल) पोलियो बूथ लगाए जाएंगे। यहां दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। 213 सुपरवाइजरों की देखरेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। टीकाकरण के सभी सदस्य 10 मार्च के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे। 11 और 12 मार्च को घर-घर जा कर 10 मार्च को कार्य का मूल्यांकन करेंगें।

परागपुर में नायब तहसीलदार का पद खाली
परागपुर (कांगड़ा)। उपतहसील कार्यालय परागपुर में चुनाव आयोग के आदेशों के चलते नायब तहसीलदार को हफ्ते भर बाद ही परागपुर से जाना पड़ा। लगभग तीन महीने से उपतहसील परागपुर में रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद को भरा गया था। 14 फरवरी को अशोक ठाकुर ने पदभार संभाला था लेकिन चुनाव आयोग के आदेश के चलते उनका तबादला परागपुर से उपायुक्त कार्यालय ऊना के लिए 24 फरवरी को हो गया। उनके स्थान पर उपतहसील ईसपुर (ऊना) से तब्दील होकर आए नायब तहसीलदार शिव कुमार ने 25 फरवरी को उपतहसील कार्यालय परागपुर का कार्यभार संभाल लिया। संयोगवश चुनाव आयोग के आदेश के चलते परागपुर को मिले नायब तहसीलदार अशोक कुमार को 10 दिन तक ही परागपुर उपतहसील कार्यालय में कार्य करने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed