फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पदोन्नति कोटे में कटौती सहन नहीं: संघ

पदोन्नति कोटे में कटौती सहन नहीं: संघ

Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
पदोन्नति कोटे में कटौती सहन नहीं: संघ
पदोन्नति कोटे में कटौती सहन नहीं
विज्ञापन

टीजीटी कैडर से जुड़े अध्यापक संघों ने किया विरोध
मांगें न मानीं तो संघर्ष का बिगुल बजाएंगे अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। टीजीटी काडर से जुड़े अध्यापक संगठनों ने मुख्य अध्यापक से प्रधानाचार्य पद पर वर्तमान पदोन्नति कोटे में किसी भी प्रकार की कटौती का कड़ा विरोध किया है। इस संदर्भ में इन संगठनों के पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में स्पष्ट किया है कि वर्तमान सरकार मात्र 4500 सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के बहकावे में आकर टीजीटी कैडर से जुड़े 26,000 अध्यापकों के हितों से खिलवाड़ न करे। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती वाला स्कूल प्रवक्ता संघ सरकार को गुमराह करने के लिए अपनी संख्या 16000 बताता है, जबकि वे इस संख्या में 8000 पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता की संख्या को भी जोड़ रहे हैं, जबकि इनका अपना संगठन है, जो कि टीजीटी कैडर से संबंध रखता है और स्कूलों में उपप्रधानाचार्य के पदों का विरोध करता है। टीजीटी कैडर से जुड़े पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में प्रधानाचार्य के लगभग 1800 पदों में से 50 प्रतिशत कोटे के आधार पर पर 26000 टीजीटी के खाते में 900 पद आते हैं, जबकि 4500 सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं के लिए 900 पद सुरक्षित हैं। संघ के नेताओं ने मांग की है कि वर्ष 2001 से वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में सृजित मुख्य अध्यापकों के 236 पदों को भरा जाए और सैनिक स्कूलों की तर्ज पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में भी मुख्य अध्यापकों के पद सृजित किए जाएं तथा टीजीटी से पदोन्नति के समय लिए जाने वाले विकल्प को हटाया जाए। इस मौके पर हेड मास्टर ऑफिसर एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र जरियाल, सचिव विजय परमार, प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्रवक्ता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी विकास धीमान, जिला प्रधान प्रदीप धीमान, महासचिव रजिंदर कपूर वित्त सचिव सतीश धीमान, महिंद्र बाड़ी, जीएस डढवाल, हंस राज सुग्गा, कुलवंत, विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान सुखजिंदर गुलेरी, राज्य सघर्ष समति प्रधान अशोक चौधरी, खंड देहरा प्रधान राजेश धीमान, सचिव मदन लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed