{"_id":"5b52297a4f1c1b1e308b5e8e","slug":"51532111226-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थलियाल गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थलियाल गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
थलियाल में दो मंजिला मकान राख
धीरा (कांगड़ा)। उपमंडल धीरा की नौरा पंचायत के थलियाल गांव में आग लगने से दो मंजिला स्लेट पोस्ट मकान जलकर राख हो गया। मकान में दोपहर के समय अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान का अधिकतर भाग राख हो गया था। मकान मालिक ओम प्रकाश ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। वहीं, प्रधान विकास धीमान ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम संजय कुमार और नायब तहसीलदार ने भी आग की घटना का जायजा लिया। पटवार सर्किल पुरवा के पटवारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि अग्निकांड में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रशासन ने मकान मालिक को फौरी राहत राशि दी है।