फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   टांडा में हार्ट पेशेंट के लिए बड़ी सौगात

टांडा में हार्ट पेशेंट के लिए बड़ी सौगात

Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
टांडा में हार्ट पेशेंट के लिए बड़ी सौगात
अब टांडा में ही मिलेंगे हृदय रोगियों को स्टंट
विज्ञापन

आरकेएस का 84 करोड़ का बजट पारित
आरकेएस कर्मचारी होंगे नियमित : परमार
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में हार्ट से संबधित मरीजों के लिए प्रदेश सरकार ने नई सौगात दे दी है। अब मरीजों को स्टंट के लिए बाहरी राज्यों को नहीं जाना पड़ेगा। टांडा परिसर में ही स्थित अमृत फार्मेसी में मरीजों को स्टंट मिलेंगे। यह स्टंट बाजारी मूल्य से काफी सस्ते होंगे। शुक्रवार को स्टंट अमृत फार्मेसी में उपलब्ध करवा दिए गए हैं, जबकि दुर्घटना या फिर अन्य वजह से मरीजों को डलने वाले इंप्लाट भी जल्द अमृत फार्मेसी में उपलब्ध होने जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने टांडा में आयोजित आरकेएस की बैठक के बाद पत्रकारवार्ता में कहा कि अमृत फार्मेसी में स्टंट मिलने से मरीजोें को आर्थिक तौर पर बेहद फायदा होगा।
उन्होंनेे कहा कि टांडा के सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के कार्डिक केयर यूनिट में हार्ट संबंधी बीमारी के बाद डलने वाले स्टंट सस्ते दामों पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। यहां मनमाने दाम पर स्टंट बेचने की शिकायत उनके पास आई है। सरकार इस मामले की जांच करवाएगी। बैठक में आरकेएस का 84 करोड़ का बजट पारित किया गया। इसमें विभिन्न मदों से अनुमानित 37 करोड़ रुपये आय और 47 करोड़ रुपये व्यय का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए अस्पताल में रोगियों के यूजर चार्जज में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के तहत निशुल्क दवाइयों के लिए पांच करोड़ और टेस्ट सुविधा के लिए चार करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में कैंसर, टीबी, एड्स, थैलेसीमिया, एसिड अटैक जैसी बीमारियों के लिए मरीजों को निशुल्क सुविधा मिलेगी। बैठक में रोगी कल्याण समिति के माध्यम से रखे कर्मचारियों को आरएंडपी रूल्ज के तहत नियमित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही आरकेएस कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा। सरकार की अनुमति पर उन्हें नियमित किया जाएगा। अस्पताल में नए स्ट्रेचर, ट्रॉली, व्हील चेयर मरम्मत के लिए 85 लाख और अस्पताल के रखरखाव को एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अस्पताल परिसर में रोगियों की सुविधा के लिए पांच नई दुकानें बनाई जाएंगी। इसमें एक दुकान दवाई की होगी। बजट में बायोमेडिकल वेस्ट एक्ट 2016 को लागू करने के लिए पांच लाख और मदर केयर यूनिट की मरम्मत को पांच लाख रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य राहत योजना जुलाई महीने से शुरू होगी। इसके लिए 10 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है। अस्पताल में सुबह 11 बजे तक रोगियों के साथ तीमारदारों को मिलने पर पाबंदी रहेगी। अस्पताल में रोगियों की सुविधा के लिए सेवा भारती की ओर से शुरू सहायता कक्ष का शुभारंभ भी स्वास्थ्य मंत्री ने किया। परमार ने कहा कि टांडा में रोगियों के तीमारदारों के लिए सराय भवन का निर्माण भी तय समय के भीतर पूरा होगा। उन्होंने सेवाभारती को ऐच्छिक निधि से एक लाख और विधायक अरुण कुमार ने 25 हजार रुपये देने की घोषणा की। बैठक में प्रिंसिपल डॉ. भानू अवस्थी, सीएमओ डॉ. आरएस राणा, एमएस डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सहायक निदेशक केएस राणा सहित आरकेएस के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed