{"_id":"5b215f1c4f1c1b53268b5cd3","slug":"51528913692-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूहबाजार को वन-वे के प्रस्ताव पर व्यापारियों से मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूहबाजार को वन-वे के प्रस्ताव पर व्यापारियों से मंत्रणा
Updated Wed, 13 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खूहबाजार को वन-वे के प्रस्ताव पर व्यापारियों से मंथन
एसडीएम ने अवैध कब्जे हटाने के लिए भी दिया समय
अमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। बैजनाथ-पपरोला नगर पंचायत के वार्ड सात खूहबाजार को वन-वे करने वाले प्रस्ताव पर बुधवार को खूहबाजार के व्यापारी वर्ग ने एसडीएम कोर्ट में हाजिरी दी। इस दौरान एसडीएम विकास शुक्ला ने व्यापारी वर्ग को बताया कि अगले सोमवार को प्रशासन रेवन्यु विभाग से अवैध कब्जों को मार्क करवाएगा। व्यापारियों को सुनिश्चित करना होगा कि वे मार्क किए गए कब्जों को स्वयं ही हटवा लें। इस दौरान कुछ व्यापारियों ने प्रशासन से निशानदेही को रेलवे फाटक से कांगड़ा बैंक के सामने नजदीक गली तक करवाने को कहा। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह पूर्व एसडीएम विकास शुक्ला ने नपं के वार्ड सात के खूहबाजार और बाबा ग्यान दास गली से अवैध कब्जों को हटवाने और नपं के प्रस्ताव वन-वे करने को लेकर मुहिम शुरू की थी। कई दुकानदारों को नोटिस भी भेजे गए थे। इसके बाद बाबा ग्यान दास गली के व्यापारी वर्ग ने एसडीएम से मिलकर दुकानों का सामान दुकान के अंदर रखने की बात कही थी, लेकिन दूसरी ओर खूहबाजार में अब भी कई दुकानदार ऐसे हैं जो अपनी दुकानों का सामान सड़कों पर सजा देते हैं, ऐसे में गली का संकरी होना लाजिमी बात है। एसडीएम विकास शुक्ला ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार अवैध कब्जों को सीधे तौर पर हटवाया जा रहा है। खूहबाजार का उन्होंने स्वयं दौरा कर स्थिति भांपी है। उन्होंने बताया कि खूहबाजार के दुकानदारों को अवैध कब्जे बता दिए जाएंगे और उसके बाद भी अगर दुकानदार नहीं मानें तो प्रशासन स्वयं मार्क किए अवैध कब्जों को हटवा देगा।